फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: आगरा कैंट स्टेशन के बाहर जीआरपी सिपाही ने सोते हुए यात्री को बूट से पीटा, डंडे मारकर भगाया

Wed, 17 Jul 2024 02:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा कैंट स्टेशन के बाहर जीआरपी सिपाही ने सोते हुए यात्री को बूट से पीटा। डंडे मारकर वहां से भगाया। यात्री सर्कुलेटिंग एरिया के पार्क में सो रहा था। 
विज्ञापन
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर यात्री पर जीआरपी कैंट के सिपाही ने अमानवीयता दिखाई। सोते समय उसे बूटों से मारकर उठाया। इसके बाद डंडा मारकर वहां से भगाया। इसका किसी ने वीडियो बना लिया। 

विज्ञापन


वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो यह वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद लोग कमेंट कर रहे हैं। घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है। यात्री सर्कुलेटिंग एरिया के पार्क में सो रहा था। 

स्टेशन के बाहरी इलाके में बने पार्क में जीआरपी यात्रियों को बैठने नहीं देती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सिपाही पार्क में सो रहे एक व्यक्ति को अपने बूट से ठोकर मार रहा है। इसके बाद उसे डंडा मारकर भगा रहा है। जीआरपी इंस्पेक्टर ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें