फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Crime: बैग में सामान के बीच छिपाकर ले जा रहे थे गांजा, जीआरपी ने दबोचा

Sun, 05 Feb 2023 10:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

तस्करों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वे गांजा भुवनेश्वर से ला रहे हैं। वहां अनजान व्यक्ति ने पैकेट देते हुए कहा था कि आगरा कैंट स्टेशन तक लेकर जाना है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
आगरा जीआरपी ने कैंट स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया से रविवार को गांजा के दो तस्कर पकड़े हैं। ये बैग में सामानों के नीचे गांजा छिपाकर ले जा रहे थे। दोनों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक रेलवे मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि मुखबिर से अंतरराज्यीय गिरोह के दो बदमाशों के गांजा लेकर जाने की सूचना मिली थी। पुलिस उपाधीक्षक सुदेश गुप्ता के निर्देशन में टीम लगाई गई। उन्होंने जयपुर निवासी किशन कुमार शाह और शाकिर को पकड़ा। बैग की तलाशी में गांजा मिला, जिसे तौलने पर वजन 20.3 किलो था। कीमत करीब 2.30 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तस्करों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वे गांजा भुवनेश्वर से ला रहे हैं। वहां अनजान व्यक्ति ने पैकेट देते हुए कहा था कि आगरा कैंट स्टेशन तक लेकर जाना है। आपका हुलिया और कपड़ों का रंग बता दिया गया है, वह पहचान लेगा और बैग मांगेगा। उसे दे देना, वह 10 हजार रुपये तुम्हें देगा। बैग देने से पहले ही वो लोग पकड़ में आ गए।

साढ़े 22 लाख का गांजा पकड़ा, तस्कर फरार

जैतपुर पुलिस ने रविवार को फतेहपुरा तिराहे से मैक्स गाड़ी से 1.5 क्विंटल गांजा बरामद किया। पुलिस के मुताबिक बरामद गांजे की कीमत करीब 22.5 लाख रुपये है। पुलिस को देखते ही तस्कर गाड़ी छोड़कर भाग निकले। तस्करों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। थानाध्यक्ष जैतपुर अवनीत मान ने बताया कि रविवार को पुलिस फतेहपुरा तिराहे पक्ष चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को देखकर मैक्स गाड़ी रोककर कुछ लोग कूदकर खेतों के रास्ते भागे। शक होने पर पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें करीब 1.5 क्विंटल गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें