फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: विदेशी पर्यटकों के दल को वीआईपी की तरह घुमाया ताज, जांच में खुलासा...पांच दरोगा सहित 10 पुलिसकर्मी दोषी

Tue, 12 Aug 2025 09:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

पुलिसकर्मियों ने 60 विदेशियों के दल को ताज का दीदार कराया। इसकी अधिकारियों से कोई अनुमति नहीं ली थी। मामला सामने आने के बाद अधिकारियों ने सख्त रुख अख्तियार किया।
विज्ञापन
agra police - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल का दीदार करने आए विदेशी पर्यटकों को वीआईपी की तरह स्मारक घुमाया गया। इस मामले का खुलासा होने के बाद जांच हुई। जांच में पांच दरोगा सहित 10 पुलिसकर्मियों को डीसीपी सिटी ने दोषी पाया है। एसीपी की जांच रिपोर्ट को सही मानते हुए वह इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं। सभी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos

सिपाही हिमांशु, वेदांत तेवतिया व दीपक मान पर्यटन थाने से लाइन हाजिर हुए थे। तीनों फरवरी 2025 में विदेशी पर्यटकों के दल को ताजमहल घुमाने गए थे। ताज के मुख्य द्वार से प्रवेश न कराकर बराबर वाले प्रवेश द्वार से वीआईपी की तरह प्रवेश कराया था। ट्रैवल एजेंट ने उनसे बात की थी।

तीनों सिपाहियों को डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने निलंबित किया था। विभागीय जांच में भी तीनों को दोषी पाया गया। रिपाेर्ट के आधार पर डीसीपी सिटी ने तीनों को दोषी माना। आरक्षी सोमित कुमार को अधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने व चेकिंग में लापरवाही पर दोषी पाया है।
 

आरक्षी अंकित कुमार पर एसीपी पेशी से केस डायरी प्राप्त करने बाद उसे वापस नहीं करने का आरोप लगा। दरोगा रजत कुमार शर्मा, अशोक कुमार, पृथ्वीराज सिंह व योगेश पाल ने विवेचना में लापरवाही बरती। एसीपी स्तर के अधिकारियों ने जांच में उन्हें दोषी पाया। डीसीपी सिटी कार्यालय से नोटिस जारी किए गए। वो संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। उनके प्रतिकूल प्रविष्टि की संस्तुति की गई।
विज्ञापन

दरोगा वीर सिंह यादव ने अभियोग की दैनिकी अपने पास रख ली थी। उन्हें भी दोषी माना गया है।डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि अलग-अलग मामलों में पुलिसकर्मियों के खिलाफ दंड की कार्रवाई की गई है। इसके खिलाफ पुलिसकर्मी अपर पुलिस आयुक्त के यहां अपील कर सकते हैं। वहां से भी अपील रिजेक्ट होने पर आखिरी अपील अधिकारी पुलिस आयुक्त हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें