फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: करहल से अमरनाथ यात्रियों का जत्था हुआ रवाना

Sat, 13 Jul 2024 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा के लिए जाने वाले भक्तजन।
विज्ञापन
करहल। शुक्रवार को कस्बा करहल से अमरनाथ यात्रा के लिए भक्तों का एक जत्था रवाना हुआ। तीर्थ यात्रियों का कस्बा के मुड़िया मंदिर पर स्वागत किया गया। भोलेनाथ के जयकारे के साथ शिव भक्त अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

चार धाम यात्रा मंडल समिति के सचिव अरुण शर्मा उर्फ पप्पन, आराधना शर्मा और समीक्षा सैनी ने मोहल्ला काजी स्थित शिव मंदिर पर अमरनाथ बाबा के दर्शन करने जाने वाले सभी तीर्थयात्रियों का स्वागत किया। इसके बाद तीर्थ यात्रियों का मुड़िया मंदिर समेत अन्य स्थानों पर स्वागत हुआ। करहल से अमरनाथ यात्रा के लिए डॉ. नंदन यादव, श्याम कुमार शर्मा भप्पू, बलराम दुबे, श्याम कुमार, राकेश चंदेल, बलराम वर्मा आदि भक्त रवाना हुए। इस अवसर पर अनिल शुक्ला, बृजाधीश यादव, सुनील वर्मा, सर्वेश कुमार वर्मा, सप्त ऋषि रावल, रामकिशोर वर्मा, विजय गुप्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें