फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: छह बार लिखे गए पत्र फिर भी नहीं उपस्थित हुए थे चिकित्सक

Sat, 13 Jul 2024 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। उप मुख्यमंत्री ने जिले की जिन दो चिकित्साधिकारियों को बर्खास्त किया है। उन्हें एक साल में छह बार सीएमओ ने पत्र जारी कर उपस्थित होने को कहा था। लेकिन इसके बाद भी वे उपस्थित नहीं हुईं। दो महीने पहले सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने उनकी बर्खास्तगी की संस्तुति विभाग और शासन को भेजी थी। इसके बाद दोनों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रदेश में ड्यूटी से गायब रहने वाले मेडिकल ऑफिसर्स पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बर्खास्तगी का निर्देश दिया है। डिप्टी सीएम ने ड्यूटी से लंबे समय तक गैरहाजिर रहने वाले विभिन्न जिलों के 17 चिकित्साधिकारियों को सेवा से बर्खास्त करने निर्देश प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को दिया है। इनमें मैनपुरी की दो महिला चिकित्साधिकारी भी शामिल हैं।
जिला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,बमटापुर (बरनाहाल) पर तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. अंजली वर्मा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औछा की चिकित्साधिकारी डॉ. स्वाति कुशवाहा पिछले एक साल से अस्पताल नहीं आ रही थीं। सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने उन्हें अगस्त 2023, अक्तूबर 2023, दिसंबर 2024, फरवरी 2024, मार्च 2024 और अप्रैल 2024 में पत्र जारी कर उपस्थित होने की चेतावनी दी लेकिन दोनों ही चिकित्साधिकारी अपने-अपने तैनाती स्थल पर नहीं पहुंची। इसके बाद सीएमओ ने मई 2024 में उनकी सेवा समाप्ति के लिए उच्चाधिकारियों और शासन को लिखा।
विज्ञापन


सभी चिकित्साधिकारी समय से अपने तैनाती स्थल पर पहुंचकर मरीजों को उपचार दें। उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दो चिकित्साधिकारियों पर बर्खास्तगी की कार्रवाई हुई है दोनों एक साल से अधिक समय से स्वास्थ्य केंद्रों पर नहीं आ रही थीं।
विज्ञापन

डॉ. आरसी गुप्ता, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें