इन 10 जगह सबसे ज्यादा गिरावट
| जगह |
अक्तूबर में |
जून में |
| कुआं खेड़ा |
21.99 |
33.28 मीटर |
| वाजिदपुर |
11.12 |
28.53 मीटर |
| खंदौली |
32.1 |
40.4 मीटर |
| फतेहाबाद |
51 |
57 मीटर |
| फतेहाबाद कॉलेज |
50.12 |
55.84 मीटर |
| पुंडीर का पुरा |
34.7 |
39.7 मीटर |
| रोहता |
15.45 |
19.07 मीटर |
| गोपालपुरा |
27.6 |
30 मीटर |
| खेरागढ़ |
28.7 |
32 मीटर |
| नरहौली |
36.4 |
38.6 मीटर |
बच्चों ने रैली में कहा- बारिश की बूंद-बूंद बचाएं
भूगर्भ जल सप्ताह की शुरुआत शनिवार से हो गई। 16 से 22 जुलाई के बीच आयोजित भूगर्भ जल सप्ताह में लोहामंडी के श्रीरत्नमुनि इंटर कॉलेज के बच्चों ने क्षेत्र में सुबह 8 बजे जागरूकता रैली निकाली, जिसमें हाथों में पैम्फ्लेट और पोस्टर लिए हुए बच्चों ने बारिश का पानी बचाने की अपील लोगों से की।
रैली को भूगर्भ जल विभाग के सीनियर जियोफिजिसिस्ट शिवम द्विवेदी और विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल वशिष्ठ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एत्मादपुर ब्लॉक में ग्राम पंचायत अरेला में प्रधान रिंकू सेठ की अध्यक्षता में ग्रामीणों को भूगर्भ जल संरक्षण की जानकारी दी गई। इस दौरान विभाग के तकनीकी सहायक शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।