फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'बरात लेकर आए तो जान से मार दूंगा', दूल्हे की मां को मिली ऐसी धमकी, दहशत में परिवार

Wed, 05 Nov 2025 08:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

शादी तय होने के बाद युवक की मां को फोन पर धमकी मिली, तो पूरा परिवार दहशत में आ गया। परिजनों की शिकायत के बाद केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
दूल्हा, Groom, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के दहतोरा में एक युवक की शादी तय होने के बाद उसकी मां को एक व्यक्ति ने फोन कर धमकाया है। बरात लेकर आने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


दहतोरा निवासी नरेश ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे विशाल की शादी फिरोजाबाद के पहाड़पुर की युवती से तय हुआ है। शादी अगले साल 10 फरवरी को होनी है। उनके मोबाइल पर 30 अक्टूबर को दो बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया। उनकी पत्नी ने काॅल उठाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगा और कहा कि अगर पहाड़पुर बरात लेकर आए तो गोली मार दूंगा।

 इसके बाद आरोपी युवती का नाम लेकर कहने लगा कि वह मेरी है। इसे कोई नहीं ले जा सकता। बेटे से कह देना इसके बारे में गलती से सोचे भी नहीं। इस धमकी के बाद पीड़ित परिवार डरा हुआ है। हरीपर्वत एसीपी अक्षय संजय महाडिक ने बताया कि आरोपी के नंबर को साइबर सेल पर लगा दिया है। पता चलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें