फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जरार में रातभर धधकी किराने की दुकान, सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। जरार में रविवार की रातभर राकेश गुप्ता की किराने की दुकान धधकती रही। सोमवार की सुबह टहलने निकले लोगों ने दुकान से धुंआ उठने पर राकेश गुप्ता को आग लगने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे राकेश गुप्ता आग बुझाने में जुट गए। साथ ही उन्होंने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। बाह से पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांति तब तक दुकान में रखा सारा सामान जल चुका था। दुकानदार ने बताया कि दुकान में बिजली की फिटिंग नहीं हैं, आग कैसे लगी। यह स्पष्ट नहीं हो सका है। जरार के प्रगतिशील समाजसेवी उमेश सिसोदिया ने प्रशासन से नुकसान का आंकलन कर प्रभावित दुकानदार को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। दुकानदार के मुताबिक आग लगने से उन्हें करीब 2 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें