फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एटा से लाई गई हरी लकड़ी पकड़ी, 25 हजार का जुर्माना

Tue, 10 Sep 2024 03:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। वन विभाग ने हरी लकड़ी का कटाने रोकने के लिए सचल दल बनाया है। एक सूचना पर सोमवार को सचल दल ने एटा से दो ट्रैक्टर में लादकर लाई जा रही हरी लकड़ी पकड़ ली। लकड़ी मालिक से 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है।
विज्ञापन


हरे पेड़ के कटान पर रोक है। अगर किसी कार्य के लिए ये आवश्यक भी है तो उसकी वन विभाग से अनुमति लेनी पड़ती है। लेकिन इसके बाद भी धड़ल्ले से हरे पेड़ों का कटान हो रहा है। सोमवार को वन विभाग के सचल दल को जानकारी मिली कि दो हरी लकड़ी से लदे ट्रैक्टर कुरावली क्षेत्र में जा रहे हैं। सूचना पर सचल दल प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी विपिन मिश्रा टीम के साथ पहुंच गए। उन्होंने दोनों हरी लकड़ी से लदे ट्रैक्टर पकड़ लिए और मुख्यालय पर ले आए। चालकों ने बताया कि वे एटा क्षेत्र से हरी लकड़ी लेकर कुरावली में आरामशीन पर जा रहे थे। वन विभाग ने उप्र वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत 25 हजार रुपये का जुर्माना जमा कराने के बाद लकड़ी और ट्रैक्टर छोड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें