कासगंज। जनपद कारागार में पर्यावरणीय संतुलन के लिए वृहद वृक्षारोपण अभियान को संचालित कर पर्यावरण के प्रति बंदियों को जिम्मेदार बनाने, जल संरक्षण की मुहिम सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप रघुनंदन के द्वारा चलाया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘ग्रीन हीरो अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।
गांधी इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल मेें आयोजित कार्यक्रम में अंतराष्ट्रीय पर्यावरणविद् एवं पद्मभूषण से सम्मानित डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने उन्हें प्रशस्ति-पत्र, अंग वस्त्र एवं पदक प्रदान किया।
प्रदीप रघुनंदन वर्ष-2018 से कारागार में सघन वृक्षारोपण अभियान प्रारंभ कर कटहल, अमरूद, नीबू, आम, आदि फलदार एवं पीपल, नीम,. पाखर, आदि छायादार तथा कनेर, गुडहल, गुलाब, मोगरा, चॉदनी, रात की रानी, जैसे फूलदार किस्मों का वृक्षारोपण कराया। जिससे कारागार की खूबसूरती में वृद्धि और पर्यावरणीय मानकों के तहत कारागार वातावरण पूरी तरह से संतुलित बना। प्रदेश के महानिदेशक आंनद कुमार ने उन्हें 26 जनवरी को उनकी विशिष्ट जेल सुधार सेवाओं के लिए उनका सम्मान किया। सामाजिक कार्यकर्ता ग्रीन हीरो सम्मान से सम्मानित किए जाने पर डॉ. मनोज शर्मा, एसवी वर्मा, डॉ. कृपाल सिंह शाक्य, वरिष्ठ अधिवक्ता महेशचंद्र शर्मा , लोकेंद्र मिश्रा एडवोकेट, वैभव शर्मा, रामकिशोर, महीपाल सिंह, मोहम्मद याकूब, योगेश कुमार, आरके सिंह आदि लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।