ग्रीन गैस की पाइप लाइन टूटने के बाद रोका गया रास्ता
- फोटो : अमर उजाला
नाला खोदाई के दौरान ग्रीन गैस की पाइप लाइन टूट गई जिससे रिसाव शुरू हो गया। आनन-फानन में पुलिस ने इस क्षेत्र का यातायात रोक दिया। वहीं कंपनी के इंजीनियरों को पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने की सूचना दी गई। ताजमहल के निकट वीआईपी रोड पर हुए इस घटनाक्रम के चलते लोगों में दहशत देखी गई।
ये भी पढ़ें: खोदाई के दौरान धमाके के साथ फटी पीएनजी पाइप लाइन, गैस रिसाव होने से मची भगदड़
बताया गया है कि फतेहाबाद रोड बसई चौकी के निकट नाला खोदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रही ग्रीन गैस की पाइप लाइन जेसीबी द्वारा क्षतिग्रस्त हो गई। पाइप लाइन फटने से गैस रिसने लगी।
काम करने वाले कर्मचारी वहां से भाग खड़े हुए। वहीं लोगों को जब इस बात का पता लगा तो वे दहशत में आ गए। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में रास्ते को बंद किया और संबंधित कंपनी को सूचित किया। बताया गया है कि इससे पहले भी यहां खोदाई के वजह से एक बार पाइप लाइन फटी थी।