फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: व्हाट्सएप पर आए इन मैसेज को तुरंत कर दें डिलीट, भूल से भी किया क्लिक; तो पूरा खाता हो जाएगा खाली

Mon, 16 Nov 2026 09:06 AM IST
Dhirendra Singh आशीष शर्मा, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ग्रीन गैस बिल अपडेट और मीटर चेक कराने के नाम पर साइबर ठगों ने आगरा के 75 हजार से अधिक उपभोक्ताओं का डाटा चोरी कर चार महीने में 55 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी की। व्हाट्सएप पर भेजी जा रही एपीके फाइल डाउनलोड कराते ही मोबाइल का एक्सेस हासिल कर खातों से रकम उड़ाई जा रही है। ठगी का नेटवर्क चार राज्यों तक फैला है।
विज्ञापन
डीसीपी आदित्य सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 ग्रीन गैस कंपनी का बिल अपडेट करना है। आपके व्हाटस एप पर एक लिंक भेज रहे हैं। क्लिक करते ही अपडेट हो जाएगा....। पीएनजी का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं से साइबर ठग 4 महीने में इसी तरह 55 लाख से अधिक की धनराशि ठग चुके हैं। ठगी का यह पूरा नेटवर्क झारखंड, असम, पश्चिम बंगाल और केरल से चल रहा है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

साइबर थाना पुलिस के टारगेट पर लोगों की रकम जमा करने वाले 60 खाते और 12 मोबाइल नंबर टारगेट पर हैं। खातों को साइबर अपराधियों ने किराये पर लिया था। मोबाइल नंबर भी दूसरों की आईडी पर चल रहे थे। अब इनकी जानकारी मांगी जा रही है। साइबर थाना पुलिस की जांच में सामने आया कि ग्रीन गैस कंपनी के 75 हजार से अधिक उपभोक्ता साइबर अपराधियों के निशाने पर हैं।

कंपनी का डाटा चोरी किया गया था। इसके बाद लोगों को कॉल किए गए। आगरा में 55 लाख से अधिक की रकम ले ली गई। इस पर 15 से अधिक मामले भी दर्ज हुए। मगर अब तक एक भी आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है। इसकी वजह है जिन खातों में रकम भेजी गई, वो पश्चिमी बंगाल, असम, झारखंड और केरल के निकले।

खाते भी मजदूरों और कम पढ़े लिखे लोगों को कुछ रकम देकर किराये पर लिए गए है। पुलिस खाता धारक के पास पहुंची तो उन्हें ठगी की जानकारी नहीं थी। ऐसे में अब पुलिस उनसे खाते खुलवाने वालों की तलाश में लगी है। साथ ही अधिकतर लोगों को कॉल 12 नंबरों से की गई। ये नंबर भी पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के थे।

वेबसाइट से बना रहे एपीके के फाइल
साइबर अपराधी लोगों के मोबाइल का एक्सेस अपने पास लेने के लिए एपीके फाइल का प्रयोग करते हैं। इस फाइल को बनाना आसान नहीं है। इसके लिए वेबसाइट का प्रयोग किया जाता है। साइबर थाना पुलिस ने ऐसे ही वेबसाइट को भी चिह्नित कर लिया है। फाइल में मोबाइल एक्सेस लेने के लिए लिंक होता है जबकि लिखा जाता है कि शादी का कार्ड, ग्रीन गैस कंपनी और आरटीओ चालान। इससे ही लोग धोखे में लिंक पर क्लिक करने पर फंस जाते हैं।
 

डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि साइबर अपराधी एपीके फाइल व्हाटस एप पर भेजते हैं। फाइल को डाउनलोड करने पर मोबाइल हैक हो जाता है। इसके बाद मोबाइल में ई वॉलेट की जानकारी लेकर साइबर अपराधी ठगी कर लेते हैं। ग्रीन गैस और अन्य के नाम पर ठगी करने वाले अपराधियों को चिह्नित किया जा रहा है। इसके लिए टीमों को लगाया गया है। 

ये मामले आए सामने
1- अंजनीपुरम, मारुति स्टेट रोड निवासी सत्यवीर सिंह चाहर के मोबाइल पर ग्रीन गैस बिल अपडेट करने के नाम पर एपीके फाइल भेजी गई। 1.32 लाख रुपये खातों से निकाल लिए गए।

2- अरविंदपुरम, सिकंदरा निवासी 64 वर्षीय राधा मोहन को ग्रीन गैस बिल में 13 रुपये बकाया बताकर एपीके फाइल भेजी गई। ठगों ने डेबिट कार्ड और बैंक संबंधी जानकारी हासिल कर दो खातों से 5,96,636 रुपये निकाल लिए।
 

3- पुष्पांजलि बाग, दयालबाग निवासी गिरीश शर्मा को 130 रुपये का गैस बिल बकाया बताकर भुगतान का लिंक भेजा गया। लिंक खोलने पर उनके खाते से 2.98 लाख रुपये निकाल लिए गए।
 

4- पुरानी मंडी, ताजगंज निवासी अजय कुमार गुप्ता को ग्रीन गैस का सीआरएन नंबर देखने के नाम पर व्हाट्सएप से एपीके फाइल भेजी गई। फाइल डाउनलोड करने के बाद खाते से 6,14,458 रुपये निकाल लिए गए।

5- पुष्पनगर, शाहगंज निवासी प्रभाकर को ग्रीन गैस कंपनी का मीटर अपडेट करने के नाम पर एपीके फाइल भेजी गई। इसे डाउनलोड करने के बाद उनके बैंक खाते से 5,37,781 रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन

6- अवधपुरी सरस्वती नगर फेज-दो निवासी अमन लालवानी के परिवार को ग्रीन गैस पाइपलाइन के काम के नाम पर फोन किया गया। एपीके फाइल डाउनलोड कराने के बाद उनके पिता के बैंक खाते से चार ट्रांजेक्शन में 7,99,544 रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें