फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाफरमानी पड़ी भारी: उपाध्यक्ष की स्वीकृति बिना खोली ग्रेटर आगरा की वित्तीय निविदाएं, अधिशासी अभियंता निलंबित

Mon, 17 Aug 2026 08:56 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

एडीए के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार को उपाध्यक्ष की स्वीकृति के बिना ग्रेटर आगरा की वित्तीय निविदाएं खोलना भारी पड़ गया और शासन ने उन्हें निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
आगरा विकास प्राधिकरण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार को उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली के आदेशों की नाफरमानी भारी पड़ी। बिना स्वीकृति अधिशासी अभियंता ने ग्रेटर आगरा की वित्तीय निविदाएं खोल दीं। ठेकेदारों से सांठगांठ के आरोप और उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने पर शासन ने उन्हें निलंबित किया है।
विज्ञापन


ग्रेटर आगरा में दस टाउनशिप विकसित की जा रही हैं। करीब तीन हजार करोड़ रुपये से अधिक एडीए खर्च कर रहा है। सड़क, सीवरेज, ड्रेनेज, पार्क व अन्य विकास कार्यों की टेंडर प्रक्रिया चल रही है। फिलहाल चार टाउनशिप के टेंडर हो चुके हैं। चार में दो टाउनशिप के टेंडर की वित्तीय निविदाएं खोलने में फंसे अधिशासी अभियंता अनिल कुमार को शासन ने निलंबित कर दिया है। उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने अधिशासी अभियंता के विरुद्ध शासन को पत्र भेजा था। जिसमें मनमानी कार्य प्रणाली और आदेशों की नाफरमानी के आरोप थे। जांच में आरोप सिद्ध होने के बाद शासन ने कार्रवाई की।

आरोप है कि प्रवर्तन दल में शामिल अभियंता व अधिकारी मंडलायुक्त के निर्देश पर भी कार्रवाई नहीं करते। नोटिस को दबाए रखते हैं। उधर, एडीए में अभियंताओं के कक्षों में दलाल सक्रिय हैं। पूर्व में एडीए गेट पर दलालों के नाम लिखा बोर्ड टांगा गया था। जिसके हटने के बाद फिर दलाल सक्रिय हो गए हैं। उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली का कहना है कि दलालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें