फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर आगरा : 1626 भूखंडों के लिए सिर्फ 908 आवेदन, कल अंतिम दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) की ग्रेटर आगरा परियोजना में आवासीय भूखंडों के लिए आवेदन करने का अब सिर्फ दो दिन का समय शेष है। इच्छुक लोग 29 जुलाई की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद पंजीकरण की समय सीमा समाप्त हो जाएगी और कोई भी पंजीकरण या धनराशि स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

यह पंजीकरण प्रक्रिया पिछले महीने 29 जून को शुरू हुई थी। सोमवार तक कुल 908 आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्राधिकरण उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली के अनुसार, ग्राम रायपुर एवं रहनकलां में गंगापुरम (टी-03) और नर्मदापुरम (टी-07) टाउनशिप विकसित की जा रही हैं। टाउनशिप में कुल 1626 आवासीय भूखंडों की बिक्री के लिए पंजीकरण खोले गए थे। गंगापुरम में 908 और नर्मदापुरम में 718 भूखंड शामिल हैं।
एडीए सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि आधिकारिक वेबसाइट www.adaagra.org.in एवं जनहित पोर्टल https://janhit.upda.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। तकनीकी सहायता के लिए एडीए कार्यालय के जन सुविधा केंद्र अथवा हेल्पलाइन नंबर 0562-2510070 व 9084407890 पर कार्यदिवस में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। आवासीय भूखंड की दर 33 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें