फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर खरीदने का शानदार मौका: यदि आपकी सालाना आय 6 लाख से कम है, तो आज ही करें इस योजना में पंजीकरण

Wed, 05 Feb 2025 10:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में घर खरीदने का अभी शानदार मौका है। एडीए की 11 योजनाओं में 100 से अधिक भवनों के लिए आज पंजीकरण कराने का अंतिम दिन है। 
 
विज्ञापन
आवास योजना - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आपकी सालाना आय 6 लाख रुपये से कम है। सस्ता घर खरीदना चाहते हैं तो बुधवार को आपके लिए मौका है। आगरा विकास प्राधिकरण की 11 योजनाओं में दुर्बल व अल्प आय वर्ग के लिए 113 भवन लॉटरी के माध्यम से खरीदने का मौका है। 75 प्रतिशत कीमत किस्तों में चुकाई जा सकेगी।
विज्ञापन


शास्त्रीपुरम, कालिंदी विहार व ताजनगरी में एडीए 17.73 वर्ग मीटर से 45.63 वर्ग मीटर के भूखंड लॉटरी के माध्यम से बेच रहा है। शास्त्रीपुरम की सुलभ आवास सहित 5 योजनाओं में 66 आवास हैं। इनकी ‘जहां है, जैसा है’ के आधार पर लॉटरी खुलेगी। 27 जनवरी से पंजीकरण शुरू हो गए थे। बुधवार को पंजीकरण कराने का अंतिम दिन है।

17.73 वर्ग मीटर की कीमत 2.21 लाख रुपये, 22.92 वर्ग मीटर के भवन की कीमत 3.71 लाख रुपये और 41.30 वर्ग मीटर का भवन 8.34 लाख रुपये व 45.63 वर्ग मीटर के भवन का मूल्य 15.14 लाख रुपये तय हुआ है। पंजीकरण के समय 10 प्रतिशत राशि जमा करानी होगी। आवंटन के 30 दिन में 15 प्रतिशत और बाकी 75 प्रतिशत धनराशि किस्तों में चुकाई जा सकती है।
विज्ञापन


ये कागजात हैं जरूरी
दुर्बल आय वर्ग के भवन के लिए 3 लाख रुपये तक वार्षिक आय, अल्प आय वर्ग के लिए 6 लाख रुपये वार्षिक आय का प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, कैंसिल चेक, जाति प्रमाणपत्र और 10 रुपये के स्टांप पर शपथपत्र आवेदन के साथ संलग्न करना होगा। फ्री होल्ड शुल्क अलग से देना पड़ेगा।

यहां पहले आओ, पहले पाओ
शाास्त्रीपुरम स्थित एडीए हाइट्स में दुर्बल, अल्प व मध्यम आय वर्ग के लिए 200 से अधिक फ्लैट पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर बेचे जा रहे हैं। यहां 22.90 वर्ग मीटर का फ्लैट 3.71 लाख रुपये में, 89.86 वर्ग मीटर का 27.73 लाख रुपये में बिक रहा है। 10 प्रतिशत राशि जमा करने पर पंजीकरण किए जा रहे हैं।

नहीं चुकाया बकाया तो भी आवंटन नहीं होंगे निरस्त
दुबर्ल आय वर्ग के लिए आवंटित भवनों को बकाया चुकाने पर भी एडीए निरस्त नहीं करेगा। इस संबंध में मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार ने निर्देश दिए हैं। एडीए का 4,000 से अधिक संपत्तियों पर 170 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है। 3 लाख रुपये से कम सालाना आय वाले आवंटियों को छोड़कर बाकी आवंटियों के आवंटन निरस्त किए जाएंगे।

लाभ उठाएं लोग
एडीए से सस्ता घर खरीदने का सुनहरा मौका है। लोग इसका लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए एडीए में हेल्प डेस्क पर संपर्क कर सकते हैं। - एम अरुन्मोली, उपाध्यक्ष, आगरा विकास प्राधिकरण
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें