गोवर्धन पर्वत में लोगों की ऐसी आस्था है कि इसे बारिश भी न डिगा सकी। रविवार के जहां तेज बारिश और सड़कों पर जलभराव था, वहीं गोवर्धन की परिक्रमा के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी। हैरानी की बात ये है कि तेज बारिश में जहां लोग बाहर निकलने से बचते हैं, वहीं यहां भक्त दंडवती परिक्रमा लगाते नजर आए।