फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नहरों में उगी घास, सफाई की मांग

विज्ञापन
नहरों में उगी घास और खरपतवार
विज्ञापन
इरादतनगर। फतेहपुर सीकरी-सैंया माइनर की नहरों में वर्षों से सफाई न होने के कारण खरपतवार, घास-फूस और मिट्टी जमा हो गई है। इससे राजस्थान सीमा क्षेत्र के अंतिम गांव मेंगलपुरा-छत्तापुरा तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है। कई जगह अवरोध के चलते नहर का पानी रुककर आसपास के खेतों में भर जाता है, जिससे फसल खराब होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

वर्तमान में किसान सरसों की बुवाई की तैयारी में खेतों की जुताई कर रहे हैं। ऐसे में पलेवट के लिए नहर के पानी की जरूरत है, लेकिन सफाई के अभाव में किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। किसान बनवारी लाल त्यागी, गोकुल सिंह, रंजीत सिंह, दामोदर, राकेश कुमार, भागीरथ और मुन्नालाल आदि ने सिंचाई विभाग से नहरों की सफाई और पानी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें