फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: नाना-नानी के घर पर कब्जा करना चाहता है धवता, बुजुर्ग दंपती ने लगाई पुलिस से गुहार; FIR हुई दर्ज

Mon, 13 Jul 2026 02:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के एकता थाना क्षेत्र की एक वृद्ध महिला ने अपने धेवते और उसकी पत्नी पर मकान पर कब्जा करने की कोशिश और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एकता क्षेत्र की वृद्ध महिला ने अपने धेवते और उसकी पत्नी पर मकान पर कब्जे की कोशिश, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पचगाई खेड़ा, देवरी रोड निवासी कपूरी देवी ने बताया कि उन्हें सरकारी भूखंड मिला था, जिस पर उन्होंने अपने खर्च से दो कमरे, रसोई, शौचालय और स्नानघर बनवाया। आरोप है कि धेवता अमित निवासी गांव कुकावर, थाना सैंया, विवाह के बाद कुछ समय उनके मकान में रहा। अब वह पत्नी आरती के साथ मकान पर कब्जा करना चाहता है। 

विरोध करने पर दोनों गाली-गलौज करते हैं और धमकी देते हैं कि दोबारा आने पर जान से मार देंगे या पत्नी को आग लगाकर उन्हें और उनके पति को जेल भिजवा देंगे। पीड़िता का आरोप है कि संपत्ति के लालच में दोनों कोई भी अनहोनी कर सकते हैं। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें