फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी नेता का पौत्र मिला: कोचिंग के लिए गया था, फिर हुआ लापता; बोला- अपहरण हुआ था

Fri, 18 Aug 2023 11:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

व्यापारी नेता का पौत्र कोचिंग के लिए गया था, उसके बाद वो घर नहीं लौटा। उसके लापता होने की सूचना पर पुलिस टीम तलाश में जुट गईं। देर रात वो यमुना एक्सप्रेसवे पर मिला। 
 
विज्ञापन
रिषभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल का कमलानगर से लापता पौत्र रिषभ (17) पुलिस को यमुना एक्सप्रेसवे पर मिला। वह टहल रहा था। छात्र ने घर पहुंचकर खुद को अगवा करने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाल लिए थे।
विज्ञापन

कावेरी कुंज, फेज टू निवासी टीएन अग्रवाल का पौत्र बुधवार की शाम स्कूटर से कोचिंग गया था। रात साढ़े आठ बजे घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। देर रात कमला नगर थाने में रिषभ के लापता होने की सूचना दी गई थी। पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह के निर्देश पर रात में ही 50 से अधिक पुलिसकर्मी सीसीटीवी कैमरे खंगालने में लगाए गए थे। वहीं व्यापारियों की टीमें भी छात्र की तलाश में लग गई थीं।
 
विज्ञापन

रात करीब साढ़े तीन बजे पीआरवी को यमुना एक्सप्रेसवे पर रिषभ मिल गया। जानकारी दी कि उसका अपहरण हुआ था। अपहरण करने वाले उसे यमुना एक्सप्रेसवे पर छोड़कर भाग गए। रिषभ का स्कूटर कुछ दूरी पर खड़ा मिला। चाबी गायब थी। पुलिस उसे लेकर आई। परिजन के सुपुर्द किया। परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं था। व्यापारी नेता टीएन अग्रवाल ने पुलिस की सराहना की। 0छात्र का कहना था कि उसे कुछ लोग जबरन ले गए थे। हालांकि पुलिस अभी जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें