आगरा। बाबा के घर से पांच लाख रुपये नकदी और गहने चुराने के मामले में थाना खेरागढ़ के गांव सोन निवासी हेमंत सिंह ने अदालत में जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। एडीजे-21 विराट कुमार श्रीवास्तव ने स्वतंत्र गवाह और आरोपी उम्र 19 साल होने पर जमानत स्वीकृत कर रिहाई के आदेश दे दिए।
थाना खेरागढ़ में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार विजय सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 25 फरवरी 2026 को वह अपनी पत्नी और पुत्र के साथ किरावली स्थित नगला जोहरी गांव गए थे। घर में उसके नाती हेमंत, निशांत और नातिन सीमा थे। दोपहर को 3:30 बजे लौटकर आए, देखा तो अलमारी और बक्से का लॉक टूटा हुआ था। कमरे में फर्श पर सारा सामान बिखरा था। चेक करने पर पता चला कि चोर पांच लाख रुपये की नकदी और गहने ले गए। पुलिस ने विवेचना के दौरान वादी के नाती हेमंत सिंह को हिरासत में लिया। उसने पुलिस ने सामने चोरी कबूल की। उसके कब्जे से 3.9 लाख रुपये और गहने बरामद कर अदालत में पेश किया। वहां से 26 फरवरी को को जेल भेजा था।