आगरा। चौथे रजत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए पहले मुकाबले में ग्रैंड मर्क्यूर की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर जेपी पैलेस को आठ विकेट से हराकर जीत हासिल की।
ग्रैंड मर्क्यूर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। 15-15 ओवर के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए जेपी पैलेस की टीम ने 10 विकेट पर 149 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्रैंड मर्क्यूर की टीम ने 11.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाकर मैच जीत लिया।
मैच में अक्षय यादव को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, गौरव को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज तथा सौरभ चाहर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय खेल अधिकारी संजय शर्मा रहे। अतुल सोलंकी और दीपक कौशिक ने अंपायर की भूमिका निभाई। आयोजन से जुड़े राजेश शर्मा ने बताया कि शनिवार को टूर्नामेंट का अगला मुकाबला कोर्टयार्ड बाय मैरियट और डबल ट्री बाय हिल्टन के बीच खेला जाएगा।