फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शीतला माता मंदिर का बड़ा मेला आज, भोर में 4 बजे खुलेंगे पट

Mon, 20 Jul 2026 02:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। खंदारी के शीतला माता मंदिर में तीसरे सोमवार को बड़ा मेला आयोजित किया जाएगा। मंदिर के पट भोर में 4 बजे ही खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो जाएगा। हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सेवायत मनोज कुमार ने बताया कि श्रद्धालु परंपरा के अनुसार एक दिन पहले तैयार किए गए बासी भोजन (बसौड़ा) का भोग माता को अर्पित कर प्रसाद ग्रहण करेंगे। मंदिर समिति और प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग, पेयजल, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। मेले में आगरा के अलावा आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। पूरे दिन मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजन, भजन-कीर्तन और माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें