फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

423 ग्राम पंचायतों में प्रशासक राज, संभाली कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। प्रधानी का कार्यकाल खत्म हो जाने के बाद प्रशासन द्वारा नियुक्त किए गए सात सहायक विकास अधिकारियों ने जिले की 423 ग्राम पंचायतों की कमान संभाल ली है। अब वे सचिवों के साथ मिलकर ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्य पूरे कराएंगे। नवनियुक्त प्रशासकों ने डोंगल बनवाने एवं बैंकों में डिजिटल हस्ताक्षर पंजीकृत कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत की प्रधानी का कार्यकाल 25 दिसंबर की मध्य रात्रि समाप्त हो गया। इससे ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए राज्य वित्त एवं 15 वें वित्त से मिला लगभग 12 करोड़ तथा शौैचालय निर्माण के लिए जारी किए गए 3.25 करोड़ रुपये सहित अन्य मदों का धन ग्राम निधि खाते में शेष रह गया है। अभी वित्तीय वर्ष समाप्त होने में समय शेष है ऐसे में ग्राम पंचायतों के खातों में और भी धन शासन से मिल सकता है।
क्रिसमस अवकाश, माह के अंतिम शनिवार एंव रविवार के कारण अवकाश होने की वजह से प्रशासक नियुक्त किए गए सहायक विकास अधिकारी अपना पद भार ग्रहण नहीं कर सके थे। सोमवार को जैसे ही अवकाश समाप्त हुए वैसे ही सभी सहायक विकास अधिकारियों ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया। ग्राम पंचायतों में विकास कार्य प्रभावित न हो इसके लिए बैंकों में डिजिटल हस्ताक्षर पंजीकृत कराने, डोंगल तैयार कराने आदि की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया। जिससे प्रधानी का कार्यकाल खत्म होनेे के बाद बेपटरी हुए सभी कार्य ढर्रे पर लोट आएं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त किए गए एडीओ पंचायत ने अपना पद भार ग्रहण कर लिया है। उनके डोंगल बनवाने एवं बैंकों में डिजिटल हस्ताक्षर पंजीकृत कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही यह सभी कार्य पूरे हो जाएंगे-श्रीकांत यादव, जिला पंचायतराज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें