फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra University: विश्वविद्यालय में तीन दिन रहेंगी राज्यपाल, फार्मूला एबीसी की करेंगी समीक्षा

Sun, 13 Oct 2024 09:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 22 अक्तूबर को होगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल इसकी अध्यक्षता करेंगीं। वे तीन दिन यहां पर रहेंगी। 
 
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 22 अक्तूबर को होगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल इसकी अध्यक्षता करेंगीं। वो विश्वविद्यालय में तीन दिन रहकर पिछले समारोह में दिए गए कार्याें की समीक्षा भी करेंगी। प्रमुखता पर उनका एबीसी फार्मूला है।
विज्ञापन


राज्यपाल पिछले समारोह में शिक्षा का स्तर सुधारने और निजी कॉलेजों में मानकों का आकलन कर एबीसी फार्मूला बताकर गई थीं। कॉलेजों का भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए थे। इसमें पाठ्यक्रम, छात्रों-शिक्षकों की संख्या, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, खेल मैदान, कमरों की संख्या, परीक्षा शुल्क का भुगतान समेत अन्य का आकलन कर रिपोर्ट बनानी थी।

इसकी वीडियोग्राफी भी की जानी थी। इसके आधार पर कॉलेजों को ए, बी और सी वर्ग में रखना था। राज्यपाल 21 अक्तूबर को खंदारी परिसर स्थिति अतिथि गृह में पहुंचेंगी। इसमें नैक की तैयारियाें, परीक्षा-परिणाम और प्रवेश की स्थिति का भी आकलन करेंगी। 22 को दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद अगले दिन रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें