फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल विवि के पांच भवनों का लोकार्पण करेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 86वें दीक्षांत समारोह के मौके पर राज्यपाल/कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल विश्वविद्यालय के पांच भवनों का लोकार्पण करेंगी। इसमें विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर स्थित कुलपति का नया आवास, सीनेट हॉल और खंदारी परिसर में स्थित चाणक्य सदन (नया गेस्ट हाउस), गृह विज्ञान संस्थान का नवनिर्मित भवन और आईईटी के द्वितीय तल पर विश्वकर्मा भवन है। सभी का निर्माण कार्य वर्ष 2018 में शुरू हुआ था। दीक्षांत समारोह 21 दिसंबर को होना है। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर का कहना है कि दीक्षांत समारोह में पांच भवनों का राज्यपाल से लोकार्पण कराने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

1. सीनेट हॉल: विश्वविद्यालय की कोर्ट की बैठक के लिए बनाया गया था। भवन जर्जर हो गया था। वर्ष 2018 में इसके पुनरुद्धार का काम शुरू हुआ। काम पूरा हो चुका है। इसमें 1.78 करोड़ रुपये की लागत आई है।
2. कुलपति आवास: कुलपति का नया आवास पालीवाल पार्क परिसर में ही कुलपति सचिवालय के बगल में बनाया गया है। इसमें 1.91 करोड़ रुपये की लागत आई है। वर्तमान में कुलपति का आवास खंदारी परिसर में जेपी सभागार के पीछे है।
विज्ञापन

3. चाणक्य सदन: विवि के खंदारी परिसर में अतिथि गृह के बगल में चाणक्य सदन नाम से नया अतिथि गृह बनाया गया है। इसमें 24 कमरे हैं। यह 2.80 करोड़ रुपये की लागत से बना है।
4. विश्वकर्मा भवन: खंदारी परिसर स्थित आईईटी के द्वितीय तल पर बना है। इसकी लागत 3.45 करोड़ रुपये है। इसमें छह क्लास रूम, एक सेमिनार हाल, सात शिक्षकों के रूम हैं।
5. गृह विज्ञान संस्थान का नवनिर्मित भवन: यह भी खंदारी परिसर में गृह विज्ञान संस्थान के पास है। इसकी लागत 90 लाख रुपये है। दो मंजिला भवन में महिला अध्ययन एवं कौशल विकास केंद्र का संचालन होना है। मीटिंग रूम सहित चार कमरे हैं। साथ में पैंट्री रूम भी है।
विश्वविद्यालय के सिविल लाइंस परिसर में चार मंजिला ललित कला संस्कृति भवन करीब 44 करोड़ रुपये की लागत से बना है। अभी इसमें कुछ काम रह गया है। भवन हैंडओवर नहीं हुआ है। इसका लोकार्पण बाद में होगा। वहीं, खंदारी परिसर स्थित शिवाजी मंडपम (प्रेक्षागृह) में भी अभी काम पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें