फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल राम नाईक ने पाक को चेताया, 'देश कर रहा सेना के प्रतिउत्तर का इंतजार'

Mon, 18 Feb 2019 08:57 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
संबोधित करते हुए राम नाईक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्यपाल राम नाईक ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को चेताया है। कहा कि पाकिस्तान ने जब-जब भारत के विरोध में युद्ध की कोशिश की, उसे तब-तब हार देखनी पड़ी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को प्रतिउत्तर देने के पूरे अधिकार दे दिए हैं। अब देश देखना चाहता है कि सेना की ओर से प्रतिउत्तर कब और कैसे मिलता है। 

राज्यपाल सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से खंदारी कैंपस में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रथम शिवराज व्याख्यान और नवनिर्मित परीक्षा भवन के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर हुई। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि हम शहीदों के परिजनों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि यह क्षति सिर्फ आपकी नहीं बल्कि पूरे देश की है। पूरे देश में इसको लेकर आक्रोश है।
विज्ञापन

हमें अपनी सेना की क्षमता पर पूरा भरोसा है। बार-बार हार के बाद पाकिस्तान आतंकवादी ढंग से इसे लड़ाई का रूप देना चाहता है। ऐसे आतंकवादी संगठनों का समर्थन करने वाले पाकिस्तान की और आतंकवाद की दुनिया के सभी प्रबुद्ध देशों ने निंदा की है। पुलवामा हमले को लेकर लोगों में आक्रोश है। हमले में जो भी सैनिक घायल हुए हैं, हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें