फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल राम नाईक और उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा आज आगरा में

Fri, 11 Aug 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
राज्यपाल राम नाईक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्यपाल राम नाईक शनिवार को डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की दो योजनाओं की शिलापट्टिका का अनावरण और ‘आनलाइन अफ्लिएशन सिस्टम’ पोर्टल का शुभारंभ करेंगे। उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा भी साथ रहेंगे। विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन


कुलपति डा. अरविंद कुमार दीक्षित ने बताया कि ‘संस्कृति भवन, ललितकला कुंज’ ललित कला संस्थान परिसर में बनेगा। ‘छत्रपति शिवाजी महाराज दीक्षांत सभागार’ का निर्माण आईईटी के सामने किया जाएगा। इसका प्रवेश द्वार हाईवे की तरफ होगा। राज्यपाल और उप मुख्यमंत्री सुबह करीब 09:36 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर उतरेंगे। 

सुबह 10:00 बजे जेपी सभागार पहुंचेंगे। शुक्रवार को अतिथि गृह में आयोजित वार्ता में कुलसचिव केएन सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डा. गिरजाशंकर शर्मा मौजूद रहे।  एनसीसी कैडेटों ने कार्यक्रम का रिहर्सल किया। 
विज्ञापन
Trending Videos

45 करोड़ रुपये से बनेगा भवन

ललित कला संस्थान परिसर में पांच मंजिला भवन का निर्माण कराया जाएगा। पुणे की एजेंसी ने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की है। प्रस्तावित लागत करीब 45 करोड़ रुपये है। भवन में अंतर्राष्ट्रीय अतिथि गृह, सेमी ओलंपिक साइज तरणताल, चार विभाग- ललित कला संस्थान, इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड मैनेजमेंट, इतिहास एवं संस्कृति विभाग और योगा एंड फिजिकल फिटनेस हाेंगे। 18 माह में इसका निर्माण होगा।

बहुउद्देशीय हॉल होगा छत्रपति शिवाजी महाराज दीक्षांत सभागार में

छत्रपति शिवाजी महाराज दीक्षांत सभागार में कम्युनिकेशन और बहुउद्देश्यीय हॉल बनेगा। सभागार में करीब 1500 लोगों की बैठने की क्षमता होगा। पूरी तरह से वातानुकूलित होगा। शहर के लोग भी कार्यक्रम कर सकेंगे। प्रस्तावित लागत करीब 18 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन

संबद्धता के लिए कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऑनलाइन संबद्धता के लिए पोर्टल तैयार कराया है। कालेजाें की संबद्धता के लिए लोग घर बैठे आवेदन कर सकेंगे। फीस भी ऑनलाइन जमा की जा सकेगी। आवेदक स्टेटस चेक कर सकेंगे। पोर्टल पर ही एक्सपर्ट के नाम डाले जाएंगे, वह कालेज का निरीक्षण करने के बाद फोटो और रिपोर्ट भी अपलोड करेंगे। छह जुलाई को लखनऊ में हुए कुलपति सम्मेलन में इस चर्चा की गई थी। डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय सबसे पहले यह पोर्टल शुरू करने जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें