फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा विवि: अव्यवस्थाओं पर राज्यपाल ने फटकारा, बीए-एलएलबी की परीक्षाएं दोबारा कराने के आदेश

Wed, 28 Oct 2026 08:49 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के निरीक्षण के दौरान प्रकाशन विभाग में बिखरे कागजात और अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। बीए-एलएलबी प्रथम वर्ष के छात्रों की शिकायत पर उन्होंने इतिहास की परीक्षा दोबारा कराने के आदेश दिए। छात्रों ने राजनीति विज्ञान के प्रश्नपत्र और रिजल्ट में भी गड़बड़ियों की शिकायत की।
 
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सेमिनार के बाद दोपहर में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के निरीक्षण के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को अव्यवस्थाएं मिलीं। प्रकाशन विभाग में कागजों का ढेर और बेतरतीब तरीके से रखे अभिलेख देखकर वह नाराज हो गईं। उन्होंने कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए पूछा कि कार्यालय में कागज इस तरह क्यों बिखरे पड़े हैं।
विज्ञापन


आगरा कॉलेज के बीए-एलएलबी प्रथम वर्ष के छात्रों ने इतिहास की परीक्षा में पाठ्यक्रम से बाहर के प्रश्न पूछे जाने की शिकायत राज्यपाल से की। इस पर उन्होंने परीक्षा दोबारा कराने के आदेश दिए। राज्यपाल के विश्वविद्यालय पहुंचने से पहले आगरा कॉलेज के छह छात्र परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में मुलाकात के लिए बैठे थे।

छात्र दीपक ने बताया कि राज्यपाल के कार्यक्रम के चलते उन्हें कमरे में बंद कर दिया गया। राज्यपाल के पहुंचने पर छात्रों ने उनके सामने अपनी समस्या रखी। उन्होंने बताया कि बीए-एलएलबी प्रथम वर्ष की इतिहास की परीक्षा में पाठ्यक्रम से बाहर के प्रश्न पूछे गए थे। राजनीति विज्ञान में 7 से 8 प्रश्न गलत आए थे। 4 बार रिजल्ट अपडेट किया गया था। इसके बावजूद सुधार नहीं हुआ। छात्रों की शिकायत सुनने के बाद राज्यपाल ने परीक्षा दोबारा कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें