फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगरानी एप से सड़कों का ख्याल रखेगी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव एनआर गोकर्ण ने कहा है कि शासन ने टूटी सड़कों की वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए नई कवायद शुरू की है। अब लोक निर्माण विभाग को खस्ताहाल स्टेट हाईवे व प्रमुख जिला मार्गों को 24 से 48 घंटे में और अन्य जिला मार्गों (ओडीआर) को 96 घंटे में दुरुस्त करना होगा। विभागीय अफसरों को समय सीमा के अंदर ही कार्य पूरा कराना होगा। इसके बाद संबंधित कार्य का फोटो भी निगरानी एप पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन

नरसी विलेज में भाजपा के पूर्व नगर हरिओम गुप्ता के निवास पर एनआर गोकर्ण ने पत्रकारों से कहा कि अब खराब सड़कों की मॉनीटरिग ‘निगरानी’ एप के जरिए की जाएगी। तय समय में काम नहीं होने पर संबंधित अफसर के खिलाफ कार्रवाई होगी। निगरानी एप के जरिए आमजन को भी इसकी जानकारी मिलती रहेगी। पैच वर्क के नाम पर होने वाली खानापूर्ति पर भी अंकुश लगेगा।
नंदगांव रोड के बारे पूछे गए सवाल पर उन्होंने बताया कि जल्द ही कार्य को पूरा करने के निर्देश दे दिए गए है। पत्रावली को तुरंत तलब किया जा रहा है, अगर कोई कमी पाई गई तो तीव्र गति से निस्तारण कराया जाएगा। अगर अधिकारी दोषी पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर हरिओम गुप्ता, सुभाष गोयल, अंकित गुप्ता, निखिल गुप्ता समेत विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

अधिकारियों ने किया गुमराह
कोसीकलां। प्रमुख सचिव एनआर गोकर्ण अधिकारियों द्वारा गुमराह करने के कारण शनिदेव के दर्शन करने से वंचित रह गए। गोकर्ण ने शनिदेव दर्शन इच्छा व्यक्त की, लेकिन टूटी सड़क प्रमुख सचिव एनआर गोकर्ण न देख पाएं इसके लिए अधीनस्थों ने मंदिर पर भीड़ एवं जाम का हवाला देकर गुमराह कर दिया, इससे वह शनिदेव के दर्शन नही कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें