फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 जनवरी 2000 को पैदा होने वाले, बना सकते हैं ये इतिहास

Thu, 18 Jan 2018 03:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
मतदाता
विज्ञापन
यदि आपका जन्म एक जनवरी 2000 को हुआ है तो आप सौभाग्यशाली हैं। आपका नाम इतिहास में मिलेनियम वोटर के रूप में दर्ज होने जा रहा है। 
विज्ञापन


प्रशासन आपको सम्मानित करेगा। बस इसके लिए आपको अपनी सारी जानकारी प्रशासन को उपलब्ध करानी होगी।

मोदी सरकार की ओर से एक जनवरी 2000 को जन्मे युवाओं को मिलेनियम वोटर के रूप में सम्मानित करने का निर्णय लिया है। यह वह वोटर हैं जो कि एक जनवरी 2018 को वयस्क हो चुके हैं।
विज्ञापन

इन मिलेनियम वोटर की खोजबीन के लिए प्रशासन एक जनवरी के पूर्व से ही प्रयास कर रहा है, लेकिन इस प्रकार के अधिक वोटर अभी तक नहीं मिल सके हैं। 

मिलेनियम वोटर को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 25 जनवरी को बैज लगाकर सम्मानित  किया जाएगा। प्रशासन ने मिलेनियम वोटर की तलाश करने के लिए सरकारी अस्पताल से लेकर प्राइवेट अस्पतालों से प्रशासन ने एक जनवरी 2000 के रिकार्ड मांगे हैं। 

प्रशासन की ओर से चिह्नित किए गए मिलेनियम वोटर का नाम मतदाता सूची में भी दर्ज किया जाएगा। एडीएम प्रशासन आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव ने इस संबंध में सभी एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि वह जल्द ही मिलेनियम वोटर की तलाश करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें