फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस: मैडम! मैं बीएलओ हूं... मेरी फर्जी जमानत लगाकर कर्ज ले लिया...

Wed, 18 Nov 2020 11:47 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • तहसील दिवस में 51 शिकायत आईं
  • सिर्फ चार शिकायतों का की निस्तारण
विज्ञापन
सदर तहसील में लगाए तहसील दिवस पर शिकायतें सुनते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैडम! मैं बीएलओ हूं... फील्ड में जाकर लोगों के वोटर कार्ड बनवाती हूं। किसी ने मेरे नाम से फर्जी जमानत लगाकर कर्ज ले लिया। अब वसूली के लिए मेरे वॉट्सएप पर मैसेज भेज रहे हैं। मेरे साथ धोखाधड़ी हो गई। सहायक अध्यापिका मुकेश कुमारी ने ये शिकायत मंगलवार को तहसील दिवस में एसडीएम एम अरुन्मौली के समक्ष दर्ज कराई। एसडीएम ने पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



सदर तहसील में मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में त्योहार की खुमारी छाई रही। 51 शिकायत आईं। मौके पर सिर्फ चार का निस्तारण हो सका। प्रभारी अधिकारी एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी से नगला जयराम निवासी हरदेव सिंह ने अग्निकांड में फसल जलने पर मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत की। सैमरी पू.मा.वि. में सहा. अध्यापिका मुकेश कुमारी ने एसडीएम से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके नाम की जमानत लगाकर कर्ज के नाम पर धोखाधड़ी करने की शिकायत की।


लखनपुर निवासी मनोरमा, शहीद नगर निवासी सरला देवी और दहतोरा से आए मनोहर लाल व एक अन्य महिला ने कार्ड नहीं बनने के कारण राशन नहीं मिलने की शिकायत दर्ज कराई। चारों लोगों का मौके पर ही अस्थाई राशन कार्ड बनवाया गया। तहसीलदार प्रेम पाल सिंह और एसीएमओ डॉ. पीके शर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ संदर्भ हुए डिफॉल्टर
पिछले माह तृतीय मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में आई आठ शिकायतों का निस्तारण 15 दिन बाद भी नहीं हो सका। इनमें चार पुलिस, एक सिंचाई, एक ग्रामीण अभियंत्रण व दो अन्य विभागों के संदर्भ थे। डिफॉल्टर संदर्भ पर एसडीएम ने संबंधित विभाग अध्यक्षों से स्पष्टीकरण मांगा है।

ये शिकायतें आईं...
रास्ते में जबरन निकाला छज्जा

नगला पदमा के मुख्य रास्ते पर बाजार है। व्यापारियों के ट्रक आते हैं। रास्ते में छज्जा नहीं निकालने का निर्णय हुआ था लेकिन एक व्यक्ति जबरन छज्जा निकाल रहा है। - ग्रामीण, नैनाना जाट

भूमाफिया ने किया अवैध कब्जा
लड़ामदा में मैने 2760 वर्ग मीटर जमीन खरीदी। एक हजार वर्ग मीटर पर भूमाफिया ने अवैध कब्जा कर लिया है। मेरी जमीन से कब्जा हटाया जाए। पुलिस में सुनवाई नहीं होती। - शिवेंद्र, नगला हवेली

जेठानी ने घर में लगाई दीवार
कृष्णा कॉलोनी में हमारा पैतृक मकान है। जेठानी और उसके बच्चों ने आम रास्ते में दीवार खड़ी कर दी है। हमारा रास्ता बंद कर दिया है। कुछ कहो तो जान से मारने की धमकी देती है। - मीना श्रीवास्तव, जीवनी मंडी

चकरोड से हटवाओ अतिक्रमण
जगनेर मार्ग से सैयद मंदिर तक चक रोड है। इस पर कब्जा कर कुछ लोगों ने खेत में जोत लिया है। निकलने के लिए रास्ता नहीं। चक रोड से अतिक्रमण हटवाया जाए। - सीमा देवी, प्रधान, अकोला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें