फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राम मंदिर का चढ़ावा चोरी करने वालों को बचा रही सरकार, सपा सांसद हरेंद्र मलिक बोले- राम भक्तों की आस्था से खिलवाड़

विज्ञापन
अलबतिया में किसान जवान सम्मेलन को संबोधित करते सपा राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद हरेंद्र मलिक स्त
विज्ञापन
आगरा। राम मंदिर में सिर्फ चढ़ावा चोरी नहीं हुआ। इससे पहले जमीन खरीद में घपला हुआ। चंदे के नाम पर फर्जीवाड़ा हुआ। ये रामभक्तों की आस्था से खिलवाड़ है। चढ़ावा चोरी करने वालों को प्रदेश सरकार बचा रही है। एफआईआर तक नहीं कराई। ये आरोप रविवार को समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद हरेंद्र मलिक ने लगाए हैं।
विज्ञापन

अलबतिया स्थित प्रेम वाटिका में किसान-जवान सम्मेलन को संबोधित करने के बाद सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने बताया कि राम मंदिर लाखों-करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। यहां गुजरातियों का वर्चस्व रहा। बिना एफआईआर दर्ज कराए एसआईटी जांच जनता की आंखों में धूल झोंकना है। भाजपा सरकार की लापरवाही और मिलीभगत से ही चढ़ावा चोरी हुआ है। इससे पहले मुख्य अतिथि उन्होंने सम्मेलन को संबोधित करते हुए भी केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा। कहा- कि धान, आलू और मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित नहीं किया। जबकि सरकार ने वादा किया था। भाजपा सरकार जवान, किसान और नौजवान विरोधी है। किसान को बुआई के समय डीएपी और यूरिया नहीं मिलता। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास, जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाहा, ममता टपलू, जगवीर इंदौलिया, राम सहाय यादव, विपिन यादव, चिराग तोमर, अमीर सिंह, पंकज कसाना, पुष्पेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। सम्मेलन के बाद हरेंद्र मलिक सपा सांसद रामजी लाल सुमन के आवास पर संवेदनाएं व्यक्त करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें