फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 1.27 लाख रुपये में बिकी हीरा-राजा बकरों की जोड़ी

Fri, 06 Jun 2025 01:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
गंजडुंडवारा पेंठ में बिक्री के लिए पहुंचे हीरा व राजा नाम के बकरे ।
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। ईद-उल-अजहा पर्व पर बकरों की कुर्बानी देने के लिए बकरा मंडी नकाशा में विक्रेताओं व खरीदारों की भीड़ रही। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कीमतों में तेजी देखी जा रही है। ईद पर्व शनिवार को मनाया जाएगा। पर्व से पहले लगने वाला यह अंतिम बाजार रहा। इसलिए नकाशा बाजार में काफी संख्या में विक्रेता अपने बकरों को लेकर पहुंचे। खरीदारों की संख्या भी अच्छी खासी रही। बकरा मालिक चंदन अपने एक जोड़ी बकरों हीरा और राजा को लेकर पहुंचे। यह जोड़ा सबसे महंगा बिका। इस जोडे़ की बिक्री 1.27 हजार रुपये में हुई। इसके अलावा 15 हजार से 50 हजार तक की कीमत के बकरों की भी बिक्री हुई।बकरों की मांग रहने से अधिकतर विक्रेताओं के बकरे बिक्री हो गए। बकरे महंगे होने की वजह से बकरा मालिकों के चेहरे खिल उठे। नकाशा ठेकेदार जुम्मन कुरैशी ने बताया कि बाजार में काफी संख्या में लोग अपने बकरों को बिक्री के लिए लेकर पहुंचे। इस बार कीमतों में काफी तेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें