फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सरकार व्यापारियों की हितैषी, समस्याओं का होगा निस्तारण

Mon, 30 Sep 2024 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। श्री जिला सराफा एसोसिएशन कासगंज-एटा का 20वां वार्षिक महाअधिवेशन व सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार को किया गया। इस समारोह में व्यापारियों ने सराफा कारोबार से जुड़ीं समस्याएं जन प्रतिनिधियों के समक्ष उठाई। इनके निराकरण का जनप्रतिनिधियों ने भरोसा दिया। वहीं सराफा कारोबारियों ने एकजुटता का संकल्प लिया।मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल ने सराफा कारोबारियों को महाअधिवेशन के आयोजन को सराहा। उन्होंने कहा कि जो भी समस्याएं व्यापारियों ने सम्मेलन में उठाई हैं। उन समस्याओं को शासन के संज्ञान में लाया जाएगा और निस्तारण की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि व्यापार मंडल हमेशा व्यापारियों की समस्या के हल की दिशा में काम कर रहा है। सराफा कारोबारियों की समस्याओं का समाधान भी कराया जाएगा। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल, एससी-एसटी आयोग सदस्य उमेश कठेरिया, मुख्य संगठन संयोजक सराफा एसोसिएशन कैलाश नाथ अग्रवाल, शिक्षा चयन आयोग के सदस्य डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित, एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया। जिलाध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें