फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कूलर चलाते समय ई-रिक्शा चालक को लगा करंट, मौत

Mon, 30 Sep 2024 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र मोहल्ला खरौआ निवासी एक ई-रिक्शा चालक कूलर चलाने के दौरान करंट की चपेट में आ गया। आनन फानन परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। शव को लेकर घर चले गए। हादसे के बाद घर में चीख पुकार मची है।
विज्ञापन

औंछा क्षेत्र के मोहल्ला खरौआ निवासी दयानंद कठेरिया (26) दिल्ली में रह कर ई-रिक्शा चलाता था। एक सप्ताह पूर्व वह अपने घर आया था। सोमवार की शाम को कूलर चलाने के लिए बोर्ड में तार लगा रहा था। तभी कूलर में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया। दयानंद अचेत होकर जमीन पर गिर गया। आनन फानन परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। परिजन बगैर पोस्टमार्टम ही शव को घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें