फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: करहल को नगर पालिका का दर्जा दे सकती है सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के गढ़ करहल विधानसभा में भाजपा सेंधमारी के पूरे प्रयास कर रही है। अभी तक करहल को नगर पंचायत का दर्जा है। मगर, इसे नगर पालिका का दर्जा देने की कवायद शुरू हो गई है। अगर, इस क्षेत्र को नगर पालिका का दर्जा मिल गया तो विकास का बजट बढ़ जाएगा। क्षेत्र में सरकार उद्योग स्थापना के लिए भी काम कर रही है। प्रदेश के कई उद्यमियों से यहां औद्योगिक यूनिट स्थापना के लिए भी वार्ता की जा रही है।
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बनने के बाद से करहल क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है। यहां जमीनों के दाम बढ़ गए हैं। अब यहां सरकार का फोकस है कि जल्द से जल्द उच्च शिक्षा के लिए निजी कॉलेज या विवि की स्थापना हो। इसके अलावा औद्योगिक इकाइयां भी यहां लगवाने के लिए सरकार प्रयासरत है। इसी क्रम में इस नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा देने की तैयारी की जा रही है। करहल से विधानसभा उपचुनाव लड़े अनुजेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस संबंध में प्रस्ताव सौंपा है। बताया जा रहा है कि सीएम ने भी सहमति जताई है।


दूसरी नगर पालिका होगी
करहल को नगर पालिका का दर्जा मिला तो जनपद में मैनपुरी के बाद यह दूसरी नगर पालिका होगी। चुनावी जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने करहल के विकास के लिए खजाना खोलने की बात भी कही थी। इसी के तहत करहल को नगर पालिका का दर्जा दिलाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को दिया गया है। मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं से यह भी कहा कि करहल विधानसभा के विकास के लिए जो भी प्रस्ताव दिए जाएंगे, उन सभी पर काम कराया जाएगा।
विज्ञापन



करहल क्षेत्र को बहुत ज्यादा विकास का दरकार है। बेशक वहां पार्टी उपचुनाव नहीं जीती। मगर, क्षेत्र की जनता विकास की हकदार है। इसकी दिशा में पार्टी काम कर रही है। सीएम भी सीधे तौर पर करहल के विकास पर निगाह बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

- राहुल चतुर्वेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें