फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर-मथुरा रेल लाइन पर पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से 12 गोवंश कटे

Fri, 21 Feb 2020 12:29 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
मथुरा छावनी स्टेशन से कासगंज होते हुए कानपुर जा रही फास्ट पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से 12 से अधिक गोवंश कट गए। इसके चलते ट्रेन 15 मिनट रेलवे लाइन पर खड़ी रही। 
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह 6:00 बजे मथुरा से कासगंज-कानपुर के लिए फास्ट पैसेंजर सवारियां लेकर मथुरा छावनी स्टेशन से रवाना हुई थी। यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के नीचे रेलवे लाइन पर करीब एक दर्जन गोवंश ट्रेन की चपेट में आ गए। 

घटना के बाद लगभग 15 मिनट ट्रेन खड़ी रही। गोवंश के टकराने से इंजन के आगे लगाकर केटिल गार्ड हल्का सा टेड़ा हो गया । चालक दल के लोगों ने केटल गार्ड को सही किया और ट्रेन को रवाना किया।  
विज्ञापन


सूचना पर राया पुलिस और नगर पंचायत सफाई कर्मियों की टीम व सुपरवाइजर पहुंच गए। मृतक गोवंश को रेलवे लाइन से जेसीबी की मदद से हटाया गया। इसके बाद गड्ढा खोदकर दफनाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें