फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग कर रहे सिपाही को कैंटर में खींच ले गए गोतस्कर, 4 बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा

Tue, 17 Jul 2018 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फिरोजाबाद
विज्ञापन
गोतस्कर
विज्ञापन

फिरोजाबाद-मैनपुरी रोड पर सोमवार रात को चेकिंग के दौरान कैंटर सवार गोतस्कर कैंटर में चढ़े सिपाही को लेकर वाहन मैनपुरी की ओर भगा ले गए। फिरोजाबाद से पुलिस ने पीछा किया तो गोतस्कर मैनपुरी जिले में दो बैरियरों को तोड़ते हुए आगे निकल गए। किसी तरह रास्ते में जेसीबी और बोलेरो लगाकर घेराबंदी कर कैंटर को फिरोजाबाद और मैनपुरी जिले की पुलिस ने रोका। इसके बाद आरोपियों पर पुलिस ने फायरिंग की तो गोतस्करों ने भी फायरिंग कर दी इसमें एक घायल हो गया, उसका सैफई में इलाज चल रहा है। चार को पुलिस ने पकड़ लिया। सिपाही को कैंटर से मुक्त करा लिया गया। 

विज्ञापन


सोमवार रात हाईवे किनारे स्थित ओम साईंराम पंजाबी होटल के पास कैंटर में गाय भरी होने की सूचना पर एसएचओ सिरसागंज सुनील कुमार, उप निरीक्षक दीपक कुमार पुलिस फोर्स के ही साथ पहुंचे। पुलिस ने कैंटर के साथ गाड़ी की चेकिंग की तभी कैंटर चालक ने गाड़ी को दौड़ाना शुरू कर दिया। इस दौरान दीपक और ज्ञान सिंह तो नीचे उतर गए लेकिन सिपाही रवि कैंटर में लटकता चला गया। कठफोरी पर बैरियर लगाने का मैसेज जारी किया गया। चालक ने कैंटर करहल की ओर दौड़ाना शुरू कर दिया। 

इधर सिरसागंज पुलिस ने कैंटर के भागने की सूचना मैनपुरी की पुलिस को दे दी। थाना दन्नाहार क्षेत्र की कोसमा चौकी पर पुलिस ने बैरियर लगाए लेकिन कैंटर चालक बैरियरों को तोड़ते हुए आगे भाग निकला। कच्चा लालपुर के पास बैरियर तोड़ दिया। कैंटर आगे बढ़ा तो नगला दौलतपुर पर पुलिस ने जेसीबी और बोलेरो को लगाया। जेसीबी को देखते ही कैंटर सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। 
विज्ञापन


इस दौरान मैनपुरी और फिरोजाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को पकड़ लिया। इनके कब्जे से तीन तमंचा, आठ कारतूस और कैंटर गाड़ी बरामद की है। घायल हुए लखीपुर खीरी के थाना मंगलसेन के गुरुदेवखेड़ा निवासी जियाउल्ला को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया है। जियाउल्ला के चार साथियों में शफीक, हनीफ, जमील निवासी गुरुदेव खेड़ा थाना मंगलसेन लखीमपुर खीरी और जौनपुर के गांव लदरही निवासी नसीम को गिरफ्तार किया है। 
 

विटारा ब्रीजा में सवार गौ तस्कर हुए फरार  

truck
थाना प्रभारी निरीक्षक सिरसागंज सुनील कुमार ने बताया कि सिपाही रवि को कैंटर सवार ले गया जिसके बाद उसका पीछा किया। मौका पाकर वहां विटारा ब्रीजा सवार जौनपुर थाना सरपथा के बटेला निवासी अरशद पुत्र समशुद्दीन व मिंटू पुत्र लियाकत फरार हो गए।  

 
विज्ञापन

up police
पकड़ा गया आरोपी नसीम पहले से गौ और पशु तस्करी का काम करता रहा है। उसके खिलाफ लखीमपुर खीरी में दो मुकदमे दर्ज हैं और दो सप्ताह पहले ही वह जेल से छूटकर आया था। इस मुठभेड़ में एक कांस्टेबिल के मामूली चोट आई है और सभी पशु तस्करों का चालान कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।
- सचिंद्र पटेल,  एसएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें