फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखेबाज पति: दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, अब कर ली दूसरी शादी; थाने पहुंची पीड़िता

Fri, 15 Mar 2024 08:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट की जाती थी। यहां तक तो वो सहती रही, लेकिन अब पति ने बिना तलाक दिए ही दूसरी शादी कर ली। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है। 
 
विज्ञापन
दूल्हा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के किशनी कस्बा निवासी एक महिला ने थाने पहुंच कर पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस को बताया कि तलाक दिए बिना ही पति ने दूसरी शादी कर ली है। पुलिस से मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 26 जून 2022 को सदर कोतवाली क्षेत्र में जिला अस्पताल के पीछे निवास कर रहे एक युवक के साथ हुई है। शादी के कुछ समय बाद ही ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। आए दिन उसे मारा पीटा जाता था। एक दिन उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। उन्होंने ससुरालीजन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। मामला न्यायालय में चल रहा है।

पीड़िता ने बताया कि पति से अभी तक उनका तलाक भी नहीं हुआ है। पति ने एक फरवरी 2024 को मोहल्ला छपट्टी निवासी एक युवती से दूसरी शादी कर ली है। पीड़िता ने आरोपी पति व ससुरालीजन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें