फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मां-बेटी को अगवा करने आरोप, युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 15 Mar 2024 04:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर क्षेत्र के एक गांव से मां-बेटी को अगवा किए जाने के मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस बरामदगी के प्रयास कर रही है। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है।क्षेत्र के एक गांव में 10 मार्च को महिला घर में अकेली थी। पति किसी काम से घर से बहार गया था। वह शाम को घर आया तो उसकी पत्नी और पांच वर्ष की बेटी घर से लापता थी। उसने उनकी तलाश शुरू कर दी। इस दौरान उसे जानकारी हुई कि गांव का ही विमल उन्हें अगवा कर ले गया है। जानकारी होने पर उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। उसने आरोपी के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने उसकी तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मां-बेटी को अगवा किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाली प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि पुलिस उनकी तलाश कर रही है। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। शीघ्र ही बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें