फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्कशीट पाने के बाद ही खत्म की भूख हड़ताल

Fri, 19 Dec 2014 01:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं ने गुरुवार शाम को भूख हड़ताल समाप्त कर दी। दो छात्राओं को विश्वविद्यालय प्रशासन ने मार्कशीट सौंप दी। तीन छात्राओं को इसका आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

दर्जनभर छात्र-छात्राएं बीएड मार्क शीट की मांग को लेकर तीन दिन से धरने पर थे। बुधवार से वह भूख हड़ताल पर चले गए। कई छात्राएं तो अपने बच्चों के साथ सर्द मौसम में धरने पर जमी रहीं। इनका कहना था कि शुल्क प्रतिपूर्ति न होने से कालेज पूरी फीस मांग रहे हैं। मार्कशीट दबाए बैठे हैं। मांग थी कि विश्वविद्यालय प्रशासन अपने स्तर से मार्कशीट दिलाए। गुरुवार दोपहर को दो छात्रों की हालत बिगड़ गई। लेकिन कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। हालांकि शाम को डिप्टी रजिस्ट्रार केएन सिंह व संबंधित कालेजों के प्रबंधक धरनास्थल पर पहुंचे और मार्कशीट दिलाने का भरोसा दिलाया।
धरने का नेतृत्व कर रहे रामजीलाल सुमन विद्यार्थी ने बताया कि तीन छात्राओं की मार्कशीट मिलना बाकी है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के तमाम छात्र-छात्राओं ने कालेजों के दबाव में आकर हजारों रुपये की फीस भरी है, इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें