फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: छात्रवृत्ति आवेदन में संशोधन के लिए मिला एक और मौका

Fri, 12 Jul 2024 02:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शासन ने शिक्षा सत्र 2023-24 के दशमोत्तर कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को आवेदन में त्रुटि संशोधन का एक और मौका दिया है। ऐसे विद्यार्थी 15 से 24 जुलाई के मध्य अपने आवेदन में संशोधन कर सकेंगे। समाज कल्याण विभाग ने संशोधन के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है।शासन से दशमोत्तर कक्षा में शिक्षारत छात्र-छात्राओं से छात्रवृत्ति के आवेदन भरवाए गए थे। एफीलिटी एजेंसी प्रयागराज से डीएलए, स्टेट मेडिकल फैकल्टी से पैरामेडिकल पाठ्यक्रम निर्धारित तिथि तक घोषित नहीं हो सका। पीएफएमएस से रेस्पांस नहीं मिलने तथा बैंक से आधार सीड नहीं होने से ट्रांजेक्शन फेल हो गए। सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति नहीं मिल सकी।ऐसे छात्र-छात्राएं 15 जुलाई से 24 जुलाई तक गत वर्ष के परीक्षा परिणाम को किए गए ऑनलाइन आवेदन में ठीक कर सकते हैं। सही किए गए आवेदन की हार्ड कापी 16 जुलाई से 30 जुलाई तक शिक्षण संस्थान में जमा की जा सकेगी। संस्थान प्राप्त आवेदन के अभिलेखों का मिलान कर अपात्र आवेदन निरस्त करने तथा पात्र छात्रों के आवेदन को ऑनलाइन सत्यापित कर अग्रसारित करेंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पांडेय का कहना है कि गत वर्ष के दशमोत्तर छात्रवृत्ति आवेदन को सही करने के 15 जुलाई से पोर्टल खुल जाएगा। छात्र एवं संस्थान निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपनी प्रक्रिया को पूरा कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें