फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 16 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और पांच सहायिका गैरहाजिर

Fri, 12 Jul 2024 02:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने नगर क्षेत्र कासगंज एवं ग्राम पंचायत डोरई में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 16 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और पांच सहायिका अनुपस्थित मिली। इनसे स्पष्टीकरण मांगा गया। इस मौके पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत केंद्रों पर पौध रोपित किए गए।जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशीला सुबह 8:23 बजे कासगंज क्षेत्र में वार्ड 11 में स्थित प्राथमिक विद्यालय में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अंजू, मीना गोला, मंजू दीक्षित, गीता, सविता एवं सहायिका मुन्नी देवी, अंजू, रश्मि अनुपस्थित मिलीं। प्राथमिक विद्यालय मोहल्ला जय जय राम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीलेश, मिथलेश एवं सहायिका आरती, मीना गैरहाजिर थीं। रामवली कॉलोनी में स्थित केंद्र पर हरीशा, खुशबू दुबे, निर्मला नहीं पहुंचीं।हरीशा अपने निजी आवास में केंद्र संचालन कर रही थीं। एक अन्य कार्यकर्ता सुमित्रा अपने गृह कार्य करती मिलीं। प्राथमिक विद्यालय नवाब कन्या तरौरा में मौजूद मिथलेश गुप्ता, साधना बिंदल केंद्र से संबंधित कोई भी अभिलेख नहीं दिखा सकीं। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि अनुपस्थित कार्यकर्ता एवं सहायिका से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधों का वितरण कियाा और नवाब कन्या तरौरा एवं डोरई में पौधे भी रोपित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें