आगरा। विधानसभा क्रिकेट महासंग्राम के सातवें दिन बृहस्पतिवार को मंडी समिति के मैदान पर खेले गए मैच गोरऊ रिठौरी और पुसेता टीम ने जीते। पहला मुकाबला गोरऊ रिठौरी ग्राम पंचायत और मिहावा न्याय पंचायत की टीम के बीच खेला गया। मिहावा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 9 विकेट खोकर 146 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोरऊ रिठौरी की टीम ने 5 विकेट खोकर 148 रन बनाकर मैच जीत लिया। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए देवेश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा मुकाबला तहसील प्रशासन और पुसेता न्याय पंचायत के मध्य खेला गया। पुसेता न्याय पंचायत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए। तहसील प्रशासन की टीम महज 80 रन ही बना सकी। पुसेता न्याय पंचायत ने 48 रन से शानदार जीत दर्ज की। पुसेता के करण को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष चेयरमैन सुधीर गर्ग गुड्डू ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सत्यप्रकाश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, पवन अग्रवाल, नरेंद्र चौधरी, बेटू तोमर, सभासद रविंद्र गोस्वामी उपस्थित रहे।
विधानसभा क्रिकेट महासंग्राम