फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दरी चिंदी गोदाम में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू; लाखों का नुकसान

Thu, 01 Aug 2024 09:56 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

फतेहपुर सीकरी में दरी चिंदी गोदाम में भीषण आग लग गई। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लाखों का माल जल गया। 
विज्ञापन
Agra News: दरी चिंदी गोदाम में लगी भीषण आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार की रात दरी चिंदी गोदाम में आग लग गई। कुछ ही समय में आग ने भीषण रूप ले लिया। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कई घंटें की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।   

विज्ञापन


घटना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के गौरापाड़ा मोहल्ला की है। यहां नूर आलम का दरी चिंदी का गोदाम फर्म, नूर आलम हैंडलूम दरी फर्म का गोदाम है। इसमें मध्य रात्रि यकायक आग लग गई। आग लगने की जानकारी जब सुबह पड़ोसियों को हुई। गोदाम से भयंकर आग की लपटें निकल रही थीं। चंहुओर धुआं ही धुआं हो गया। 

इसकी जानकारी पड़ोसियों द्वारा दरी गोदान स्वामी को दी गई। सूचना पर पहुंचे स्वामी ने गोदाम का गेट खोला। आग बुझाने के लिए नगर पालिका की टैंकर से प्रयास प्रारंभ किया। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। कई घंटे के प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया गया। 
 

तब तक बिल्डिंग आग से क्षतिग्रस्त हो गई। पड़ोस के मकानों में भी दरारें आ गईं। बताया जा रहा है कि गोदाम में लाखों रुपये का तैयार माल और अध बना माल भरा हुआ था। आग से पूरा माल जल गया। घटना की सूचना पर नायब तहसीलदार एचएल चौधरी एवं राजस्व टीम व प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया मय पुलिस फोर्स के भी पहुंचकर जानकारी ली। 
 
विज्ञापन

नूर आलम को पूर्व में प्रदेश सरकार द्वारा हथ करघा पुरस्कार भी दिया जा चुका है। कस्बा क्षेत्र के दर्जनों दरी गोदाम में करोड़ों रुपए का माल तैयार होता है, जो विदेशों में एक्सपोर्ट होता है। बताया गया इन दरी गोदामों में आग बुझाने के उपकरण व्यवस्थाएं ना काफी रहती है। इससे कभी भी हादसा हो जाता है। विगत वर्ष भी टीचर्स कॉलोनी में ऐसे ही दरी गोदाम में भयंकर आग लगी थी। उसमें लाखों रुपए की क्षति हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें