फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मालगाड़ी का इंजन फेल, तीन ट्रेन हुई प्रभावित

Wed, 12 Mar 2025 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कानपुर रेल मार्ग पर बुधवार को रात दरियावगंज के निकट मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया। इससे यह रेलमार्ग अवरुद्ध हो गया। तीन ट्रेनों के संचालन पर इसका प्रभाव पड़ा। दूसरी पावर भेजकर मालगाड़ी को मार्ग से हटाया गया । इसके बाद मार्ग पर यातायात सुचारू हो पाया।कानपुर से कासगंज की ओर आ रही मालगाड़ी का इंजन दरियावगंज-पटियाली के मध्य फेल हो गया। इंजन फेल हो जाने से कासगंज-कानपुर मार्ग पूरी तरीके से बाधित हो गया। मालगाड़ी ट्रैक पर खड़ी हो गई। इंजन के फेल हो जाने पर लोको पायलट व गार्ड के हाथ-पैर फूल गए। सूचना पर पटियाली व दरियावगंज पर तैनात रेलवे कर्मी मौके पर पहुंच गए। कानपुर से कासगंज की ओर आ रही ट्रेन संख्या 150 39 की पावर को मालगाड़ी में लगाया गया। चालक ने मालगाड़ी को पटियाली स्टेशन पर दूसरी लाइन में खड़ा करके ट्रैक को क्लियर किया। इसके बाद ही कासगंज कानपुर रेल मार्ग को सुचारु किया गया। मालगाड़ी का इंजन फेल हो जाने से ट्रेन संख्या 15109 छपरा -मथुरा ,ट्रेन संख्या 22 443 कानपुर-बांद्रा एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 150 39 कानपुर कासगंज एक्सप्रेस प्रभावित हुई। ट्रेनों के प्रभावित होने से यात्री परेशान रहे रेलवे ट्रैक के शुरू हो जाने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। प्रभारी पीआरओ संजीव शर्मा ने बताया कि मालगाड़ी के इंजन की पावर फेल हो गई थी। इससे यातायात प्रभावित रहा। मार्ग को सुचारू कर दिया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें