मथुरा जंक्शन और बाद रेलवे स्टेशन के बीच दिल्ली से झांसी जा रही मालगाड़ी की कपलिंग टूट गई। इससे मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। एक घंटे तक मथुरा-आगरा रेलमार्ग बाधित रहा। तीन प्रमुख ट्रेनें भी प्रभावित रहीं।
बृहस्पतिवार रात नौ बजे दिल्ली के तुगलकाबाद से मालगाड़ी झांसी जा रही थी। मथुरा जंक्शन से मालगाड़ी 9:30 बजे गुजरी। मथुरा व बाद रेलवे स्टेशन के बीच नरहौली गांव निकलते ही मालगाड़ी की कपलिंग टूट गई। इससे मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई।
मालगाड़ी के गार्ड ने इसकी सूचना चालक दल को दी। सूचना पर मथुरा जंक्शन से परिचालन शाखा के कर्मचारी, जीआरपी व आरपीएफ मौके पर पहुंच गई और मालगाड़ी के आगे के हिस्से को वापस कराया।