फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा मजदूरों संग एसडीएम ने फावड़ा चलाया, खोदा तालाब

विज्ञापन
बरनाहल के गांव रेढ़ापुर में तालाब की खोदाई करते एसडीएम व मजदूर - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
नौरमई। बरनाहल को डार्क जोन से बाहर लाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत ब्लाक के सभी तालाबों को जीवंत किया जा रहा है। शुक्रवार को एक गांव में पहुंचकर एसडीएम करहल ने तालाब की खोदाई शुरू कराई। उन्होंने भी श्रमदान कर लोगों से जल संरक्षण में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव रेड़ापुर में सालों से तालाब की खोदाई नहीं हुई थी। जिसके चलते तालाब बदहाल हो गया था। शुक्रवार को सुबह एसडीएम करहल अनूप कुमार गांव पहुंचे। उन्होंने खुद मनरेगा मजदूरों के साथ तालाब की खोदाई कराई। काफी देर तक उन्होंने तालाब की खोदाई की। उन्होंने गांव के लोगों से तालाब की खोदाई में सहयोग करें।
उन्होंने बताया कि जिस तेजी का साथ भूगर्भ जल का स्तर घटता जा रहा है, वह सही नहीं है। अगर जल संरक्षण पर ध्यान न दिया गया तो वह दिन दूर नहीं जब पीने के लिए पानी नहीं बचेगा। उन्होंने ग्रामीणों से तालाब को साफ रखने व जल संरक्षण के अन्य उपायों को अपनाने के साथ ही पानी को कम खर्च करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें