फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इशरत ने निदेशालय से मिले सम्मान को किया छात्रों को समर्पित

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-21
विज्ञापन

इशरत अली को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार
आईसीटी प्रतियोगिता में सफल होने पर निदेशालय से मिला सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। विकास खंड सुल्तानगंज के प्राथमिक विद्यालय रजवाना के प्रधानाध्यापक मोहम्मद इशरत अली को इनफॉर्मेशन कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी इन एजूकेशन (आईसीटी) प्रतियोगिता में सफल होने पर राज्य स्तरीय पुरस्कार से नवाजा गया है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान मिला है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के लिए फरवरी माह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ-साथ राज्य स्तरीय आईसीटी प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ में किया गया था। इसमें प्रदेश भर से शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया था। शिक्षा निदेशक संजय सिन्हा ने जनपद से आईसीटी प्रतियोगिता में सफल प्राथमिक विद्यालय रजवाना के प्रधानाध्यापक मोहम्मद इशरत अली को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया। शिक्षा निदेशक संजय सिन्हा व सहायक शिक्षा निदेशक अजय सिंह ने मोहम्मद इशरत अली को विशिष्ट प्रतिभा सम्मान से पुरस्कृत किया। इशरत ने कहा कि अपना यह सम्मान व विद्यालय के छात्र-छात्राओं को समर्पित करते हैं। इशरत की इस सफलता पर बीएसए विजय प्रताप सिंह, बीईओ जेपी पाल, राकेश चतुर्वेदी, मोहम्मद रफी, राघवेंद्र सिंह, विनय अग्निहोत्री, संकुल प्रभारी शिव कुमार दीक्षित आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें