फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपतियों के लिए खुशखबरी, शादी के दो साल बाद हुआ है बच्चा तो मिलेगा ईनाम

Sat, 07 Jul 2018 09:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
शादी के बाद बच्चों में सही अंतर रखने वाले आदर्श दंपति कहलाएंगे। शादी के दो वर्ष बाद पहला लड़का हुआ तो 10 हजार और लड़की हुई तो 12 हजार रुपये धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी। 
विज्ञापन


राज्य परिवार नियोजन सेवा अभिनवीकरण ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति के साथ बीपीएल कार्डधारकों के लिए लागू की है। फिरोजाबाद जिले से सूचनाएं मांगी गई है।

विवाह की आयु बढ़ाने और नव दंपतियों में दो बच्चों के बीच अंतर रखने के साथ शिशु-माताओं के स्वास्थ्य के लिए जनसंख्या स्थिरता कोष की शुरुआत की गई है। जिन महिलाओं का विवाह वर्ष 2011 के बाद हुआ है।
विज्ञापन

इतना मिलेगा ईनाम

पहले बच्चे को शादी के दो साल बाद जन्म दिया हो। लड़का होने पर 10 हजार और लड़की पर 12 हजार रुपये दिए जाएंगे। साथ ही दूसरे बच्चे का जन्म पहले बच्चे के तीन साल में हुआ हो। 

ऐसे दंपतियों के पास दोनों बच्चे लड़के होने पर 15 हजार, एक लड़का और लड़की होने पर 17 हजार और दोनों लड़की होने पर 19 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस प्रोग्राम के लिए सिफ्सा को नोडल एजेंसी के रूप में नामित किया गया है। 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक पंकज कुमार ने यह आदेश सभी सीएमओ को जारी किए हैं। ऐसे लाभार्थियों की सूचनाएं मांगी जा रही हैं। आशाओं और एएनएम को ऐसे पात्रों को चयनित करने के लिए लगाया जाएगा।

सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित ने बताया कि ऐसे नवदंपतियों को पुरस्कार दिया जाएगा, जिन्होंने रूढ़िवादी मानसिकता को तोड़ते हुए समाज को बदलने में योगदान दिया है। जैसे कम उम्र में विवाह, विवाह के तुरंत बाद बच्चे को जन्म न देना। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें